स्मार्ट (Smart) कैसे बने पूरी जानकारी

दोस्तों जिंदगी में हर कोई smart बनना चाहता है और कोई भी इन्शान पैदा होते ही स्मार्ट नहीं बना जाता है बस उसको माहौल अच्छा मिल जाता है जिसके कारण वो चीजों को अच्छे से समझने लगता है खेर, आज के इस आर्टिकल में मैं आप को स्मार्ट कैसे बने? (Smart kaise bane) स्मार्ट बनने के क्या क्या फायदे हैं? स्मार्ट किसे कहते हैं? (smart kise kahte hain) इसी बारे में बताने जा रहा हूं तो चलिए अब इसके बारे में जानते हैं।

आज के जमाने में स्मार्ट कौन नहीं बनना चाहता और स्मार्ट बनना बहुत जरूरी भी है। स्मार्ट बनकर ही आप तरह-तरह के फील्ड में सफलता पा सकते हैं। एक अच्छी नौकरी उसी व्यक्ति को मिलती है जो व्यक्ति स्मार्ट होता है। यहां स्मार्ट होने से तात्पर्य सिर्फ खूबसूरत दिखने से नहीं है। मानसिक रूप से भी स्मार्ट होना जरूरी है, कैरियर बनाने के लिए हजारों युवा कंपटीशन के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट व्यक्ति आगे बढ़ते हैं, उन्हें ही अच्छे अवसर मिलते हैं, साथ ही वही हर क्षेत्र में आगे जा पाते हैं।

Smart kaise bane
pic: pixabay

दोस्तों अभी के समय में हर व्यक्ति स्मार्ट बनना चाहता है, और यह स्मार्ट किसी भी तरह से खूबसूरत दिखने से नहीं है बल्कि आपके व्यक्तित्व से है यानी वयवहार से है हर व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग अलग होता है और व्यक्तित्व से ही लोगों को अच्छी इज्जत मिलती है लेकिन इसके लिए आपके अन्दर कई गुण होना चाहिए और साथ ही आपके स्मार्ट होनें से आपके गाँव के महोल्ले में आपकी एक अच्छी छवि बनती है खेर जो भी हो आप ये आर्टिकल पूरा पढ़े आपको अच्छी जानकारी मिलेगी।

स्मार्ट किसे कहते हैं (Smart Kise Kahte Hain) 

स्मार्ट एक ऐसा word है, जिससे आप सभी जरूर परिचित होगे। किंतु आपको इसका सही मतलब पता होना बहुत जरूरी है, सिर्फ बोल देने से कोई व्यक्ति स्मार्ट नहीं बन जाता है, smart वही व्यक्ति कहलाता है जो अपने काम के तरीके को स्मार्टली करता है। किसी भी काम में वह जल्दबाजी नहीं करता है, उसको सही ढंग से करता है और बहुत ही सूझबूझ के साथ करता है, जिससे लोग उसकी तारीफ भी करते हैं और वह वाकई स्मार्ट होता है।

स्मार्ट होना एक ऐसा आकर्षण गुण है, जिसके माध्यम से आप लोगों के प्रिय बन जाते हैं। आप जिस क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्र के लोग आप की प्रशंसा करते हैं। स्मार्ट बनना अच्छा है, परंतु यह सोचने मात्र से संभव नहीं हो सकता। इसके लिए आपको अपने अंदर कुछ विशेष आदतें विकसित करनी होगी जो आपको बेहतर और smart बनाएगा, तो आगे के कुछ लाइन में मैं आपको उन आदतों के बारे में बताऊंगी।

Most Read: सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) क्या है कैसे बने

स्मार्ट कैसे बने (Smart Kaise Bane) 

स्मार्ट कैसे बने या अधिकतर लोग जानना चाहते हैं, तो चलिए इसके लिए क्या-क्या आदतें होनी चाहिए, उनके बारे में जानते हैं जिससे आप स्मार्ट बन सकते हैं। और साथ में ये आर्टिकल धेयान से पढ़ना ताकि आपको अच्छे से समझ में आ जाये सबकुछ।

 1  किसी का कॉपी ना करें

आज की दुनिया को देखा जाए तो बस एक दूसरे को कॉपी करने में लगे रहते हैं। एक स्मार्ट व्यक्ति कभी भी किसी को कॉपी नहीं करता। वह स्वयं कुछ ऐसा करते हैं, जिससे उनकी अपनी एक अलग पहचान बनती है। यदि आप कुछ नया करते हैं तो अनेक लोग आप से जुड़ने का प्रयास करते हैं, क्योंकि जिस कार्य का आप ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उससे आपकी स्मार्टनेस की प्रशंसा खुद ब खुद होती है।

 2  अच्छे वयक्ति के साथ रहे

हम दिन भर में अधिकतर लोगों से मिलते हैं, अधिकतर लोगों से बातें भी करते हैं और अधिकतर लोगों को अपने आसपास जानते भी हैं। किंतु हमें स्मार्ट बनने के लिए हमेशा अच्छे लोगों के साथ रहने का प्रयास करना चाहिए। अच्छे लोगों के साथ रहने से उनके अनुभवों को जानने का अवसर प्राप्त होता है। साथ ही आप उनसे अच्छे गुण सीख सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं।

 3  कपड़ों के इस्तेमाल का ज्ञान होना चाहिए

आज की इस फैशन भरी दुनिया में हर व्यक्ति अपने आपको कपड़ों से आकर्षित दिखाना चाहता है जो कि आजकल पहचान बन चुकी है। हमारे जीवन में कपड़ों का अहम रोल है। जिस प्रकार प्रत्येक कॉलेज के छात्र अलग-अलग ड्रेस पहनते हैं, जो उस संस्थान के पहचान होती है। उसी प्रकार अच्छे कपड़े आपके व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालते हैं। इसीलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

आपको किस जगह कैसे कपड़े पहनने चाहिए , क्योंकि जब भी आप किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं तो वह व्यक्ति सबसे पहले आपको आपके कपड़े आपके जूतों से ही जान पाता है। साथ ही जब आप इंटरव्यू के लिए कहीं जाते हैं तो यह कहा भी जा सकता है कि आपका पहला इंप्रेशन भी कपड़ों से ही पड़ता है जो कि आखरी भी बन सकता है। इसीलिए एक स्मार्ट व्यक्ति को अपने कपड़ों के बारे में अत्यधिक ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।

 4  हमेशा smile करते रहे

आपने चाहे कितने भी महंगे और ब्रांडेड कपड़े क्यों नहीं पहनते हैं, किंतु चेहरे पर स्माइल ना हो तो सब फीका पड़ जाता है। एक प्रसिद्ध व्यक्ति हमेशा अपने अच्छे व्यवहार के कारण ही प्रसिद्ध हो पाता है कि स्मार्ट व्यक्ति बनने के लिए आपको सिर्फ अपने लुक पर ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार में भी ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए आप कहीं भी जाएं तो हमेशा अपने चेहरे पर smile बनाए रखें ताकि लोग आपको एक नए तरीके से देखें और वह आपके स्मार्टनेस की पहचान भी बन सके।

Most Read: Graduate और Post Graduate में अंतर

 5  हमेशा पॉजिटिव behavior रखें

चाहे कोई कितना भी प्रसिद्ध व्यक्ति क्यों ना हो। हर व्यक्ति को उसकी behavior से ही लोग पहचानते हैं। स्मार्ट व्यक्ति बनने के लिए आपको सिर्फ अपने लुक पर नहीं , बल्कि अपने व्यवहार में भी ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि एक अच्छा व्यवहार ही आपकी स्मार्टनेस का आधार बनता है और आपको एक नई पहचान दिलाता है। इसीलिए हमें हमेशा पॉजिटिव Behavior बनाए रखना चाहिए।

 6  अपनी गलतियों से कुछ नया सीखे

किसी भी व्यक्ति के जीवन में गलती करना स्वाभाविक है, परंतु एक स्मार्ट व्यक्ति ही अपनी गलतियों से सीखता है और ना सिर्फ वह अपनी गलती को सुधारता है बल्कि भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करता है। अपनी गलतियों से सीखने से हमेशा एक नया अनुभव प्राप्त होता है।गलतियां आपको आपके जीवन में अनुभव कराती और आपको आगे बढ़ने के लिए रास्ता दिखाती है।

 7  अपने विचारों को व्यक्त करें

अगर आप स्मार्ट बनना चाहते हैं तो आपको एक अच्छा श्रोता भी बनना होगा। क्योंकि अगर आप कभी भी किसी व्यक्ति से बात करते हैं, अगर वह आपकी बात के समाप्त होने के बाद अपने विचार को बड़े ही आदर पूर्वक आपके समक्ष प्रस्तुत करता है तो इससे आपके विचारों को लोग अच्छी तरह सुन पाते हैं।

अगर आप में यह गुण नहीं होगा तो लोग आपको बीच में ही टोक देंगे और अपनी बात कहना शुरू कर देंगे। जिससे आपको भी बुरा महसूस होगा, इसीलिए एक स्मार्ट व्यक्ति बनने के लिए व्यक्ति को अच्छा श्रोता होना बहुत जरूरी है, ताकि वह अपने विचारों को व्यक्त कर सकें और लोग आपको एक समझदार और सुलझा हुआ व्यक्ति मान सकें। यह छवि एक स्मार्ट व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 8  हमेशा update रहें

स्मार्ट बनने के लिए हमें हमेशा दुनिया के साथ अपडेट रहने की जरूरत होती है। आपकी देश में और शहर में क्या चल रहा है ? इस बारे में आपको जानकारी होना बहुत जरूरी है जिस काम को आप करते हैं, उसमें हमेशा अपडेट होते रहे। अपनी जनरल नॉलेज को अपडेट करना भी स्मार्ट व्यक्ति की पहचान है।

 9  हमेशा शरीर को Healthy रखें

स्मार्ट बनने के लिए और smart दिखने के लिए हमारे शरीर का स्वस्थ होना और fit होना बहुत जरूरी है। शरीर को फिट रखने के लिए आप जिम को ज्वाइन कर सकते हैं या घर पर ही सुबह और शाम एक्सरसाइज कर सकते हैं। बॉडी को फिट रखने के लिए आप योगा भी कर सकते हैं। इससे आपका look निखर के आएगा और आप स्मार्ट भी दिखेगा।

 10  कम्युनिकेशन स्किल पर कमांड हो

स्मार्ट लोग जितनी भी भाषा बोलते हैं, सभी पर उनका कमांड होता है। इसीलिए एक स्मार्ट व्यक्ति बनने के लिए आपकी language पर अच्छा कमांड होना बहुत जरूरी है. ताकि अपनी बात को सही शब्दों में आप दूसरों तक पहुंचा पाए ।word को क्लियर बोल पाना हैं और सही शब्दों का सही use कर पाना आपकी स्मार्टनेस को ही दर्शाता है।

स्मार्ट बनने के क्या क्या फायदे हैं (Benefits of Being Smart in Hindi)

हर व्यक्ति स्मार्ट बनना चाहता है जाहिर सी बात है। इसके कुछ तो फायदे होंगे तो चलिए आज मैं आपको स्मार्ट बनने की कुछ फायदों के बारे में बताती हूं ,जो इस प्रकार है:-

  1. जो भी व्यक्ति स्मार्ट दिखता है ,हर व्यक्ति को या लोगों को यही लगता है कि इसके पास हर चीज का सलूशन होगा यानी आपको एक प्रॉब्लम सॉल्व है समझा जाता है ।जिसे आसान और सरल भाषा में चतुर और होशियार कहते हैं।
  2. स्मार्ट व्यक्ति को हर लोग फॉरवर्ड समझते हैं यानी हर चीज में आगे रहना और आज की इस दुनिया में यह जरूरी भी है।
  3. स्मार्ट बनने से आप अपने कामों को भी सही और आसानी से कर पाएंगे और साथ ही आपके आसपास में काम करने वालों का भी आपके साथ काम करने में मन लगा रहेगा।
  4. कभी-कभी स्मार्ट व्यक्ति अपना काम दूसरों से निकलवा भी लेता है और सामने वाले को पता भी नहीं चलता यह भी स्मार्ट बनने के फायदे में से एक है।
  5. स्मार्ट बनने से लोग आपकी तरफ ज्यादा आकर्षित भी होते हैं और आपके साथ ज्यादा रहना भी पसंद करते हैं।

कुछ चीजों को आपको खास ख़याल रखना है

दोस्तों अब यहाँ पे ऐसे कुछ कारण बताएंगे जिससे आपकी पहचान स्मार्ट बनने के लिए ओवरएक्टिंग में गिना जायेगा तो आप निचे का पॉइंट धेयान से पढ़े ताकि आपको अच्छे से समझ में आये।

  • दोस्तों आप कभी भी जाएदा over smart ना बने क्यूंकि एशा बनने से लोग आपको कभी पसंद नहीं करेंगे।
  • दोस्तों आप कभी भी लोगों की बुराई ना करे क्यूंकि किसी का बुराई करना ये गलत होता है।
  • दोस्तों आप अपनी बुरी आदतों से बचे यानी की सिगरेट गुटका और दारु इत्यादि ये सब ख़राब चीज होती है तो आप ये सब से बचे।
  • किसी को आप दिल न दुखाये यानी की आप किसी को गलत तरीके से किसी को चोट न पहुचाये।
  • आप कभी भी अमीरी पंति ना दिखाए
  • ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) कैसे बने

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको स्मार्ट किसे कहते हैं? स्मार्ट कैसे बने (How to be smart in Hindi) स्मार्ट बनने के क्या क्या फायदे हैं? इन सब के बारे में बताया और मुझे आशा है कि आपको यह जानकारी लाभप्रद लगेगी। अगर आपको यह पढ़कर अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर कीजिएगा और अगर आपके मन में कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर कर पूछ सकते हैं।

धन्यवाद!

Leave a Comment