Agricultural Scientist Details in Hindi: दोस्तों अगर आप अपने जीवन में कुछ बनना चाहते है और आपका इंट्रेस्ट खेती ग्रहस्ती में जाएदा मन लगता है तो आपके लिए Agricultural Scientist का फील्ड है इसमें आपको जरूर जाना चाहिए इसके लिए आपको पढाई शुरू से अच्छा से करना होगा। खेर, में आपको बताउंगी की एग्रीकल्चर वैज्ञानिक किसे कहते हैं (Agricultural Scientist Information in Hindi) एग्रीकल्चर वैज्ञानिक कैसे बने (How to become a Agricultural Scientist in Hindi) एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए? (Eligibility For Agricultural Scientist) बस आप आर्टिकल पूरा धेयान से पढ़ना।
अगर आपको पेड़ पौधों से काफी लगाव है या फिर आपको जानवरों का रखरखाव करना काफी अच्छा लगता है यानी आप एक प्राकृतिक प्रेमी हैं और अपना भविष्य भी प्राकृतिक की देखरेख में बिताना चाहते हैं तो आपके लिए एग्रीकल्चर वैज्ञानिक एक बहुत ही अच्छा कैरियर ऑप्शन है। और बहुत से स्टूडेंट इसी तरफ अपना दिलचस्पी दिखा रहे है अगर आप भी इसी फील्ड में करियर बनाना चाहते है तो आपके लिए आर्टिकल बहुत अच्छा होने वाला है बस आप आर्टिकल पूरा धेयान से पढ़े।
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक किसे कहते हैं (Agricultural Scientist Details in Hindi)
ऐसे व्यक्ति जो कृषि के क्षेत्र में पौधों, जानवरों और मिट्टी संबंधित जांच या रिसर्च करते हैं; उन्हें हम एग्रीकल्चर वैज्ञानिक कहते हैं।
जिस भी भोजन का हम सेवन करते हैं, वह या तो मिट्टी से उपजती है या फिर हमें जानवरों से प्राप्त होती है। ऐसे में भोजन संबंधित चीजों में सुधार लाने के लिए हमें पौधों और जानवरों की जांच करते रहना अत्यंत आवश्यक है। इसीलिए भोजन, खेती और कृषि से जुड़े सभी चीजों में सुधार करने का कार्य कृषि वैज्ञानिक करते हैं।
Must Read: यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा क्या है
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक कैसे बने (How to become a Agricultural Scientist in Hindi)
अगर हम किसी भी चीज के बारे में सोचते हैं तो उस चीज के बारे में हमको पहले से ही तैयारी करनी होती है। ठीक उसी प्रकार अगर आप एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो आपको शुरुआती समय से इस विषय में सोचना होगा क्योंकि अगर आप एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो आपको 12वीं कक्षा कृषि विज्ञान संबंधित विषयों के साथ ही उत्तीर्ण करना होगा। इसके बाद आप अपने आसपास के या फिर अच्छे किसी भी कृषि विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं; इसके लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना पड़ता है और कहीं-कहीं विश्वविद्यालय में डायरेक्ट आपके मेरिट के हिसाब से भी आपको प्रवेश मिल जाता है।
इसके उपरांत आप आगे की डिग्री भी कृषि वैज्ञानिक विषयों से ही करनी होती है। जैसे :- अगर आपने ग्रेजुएशन जिस भी विषय से किया हो तो आप आगे पोस्ट ग्रेजुएशन भी उसी में करें। इस परीक्षा में आपको कम से कम 50% से ऊपर अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है; अन्यथा आप आगे की पढ़ाई में भाग नहीं ले पाएगा।
इसके बाद आप नेट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अलग-अलग यूनिवर्सिटी के द्वारा पीएचडी कोर्स का संचालन भी कर सकते हैं। जिसमें आप अपनी पीएचडी की डिग्री पूरी कर सकते हैं और पीएचडी में अच्छे अंकों के से उत्तीर्ण होकर, आप प्रोफेसर या रिसर्चर के रूप में अनु संसाधन में प्रवेश पा सकते हैं।
जैसे ही आप पीएचडी की डिग्री प्राप्त करते हैं, उसके उपरांत अनुसंसाधन केंद्र द्वारा निकाली गई वैज्ञानिक पदों पर वैकेंसी पर आप आवेदन कर सकते हैं। यदि आपका इस परीक्षा में चयन हो जाता है तो आप एक अच्छे कार्य क्षेत्र में कदम रख सकते हैं। इसके बाद कुछ वर्षों में आपका अपने कार्य क्षेत्र से प्रमोशन होते रहता है, उसी तरह आप इसमें प्रगति करते चले जाते हैं।
यानी अगर आपको Agricultural Scientist बनना है तो आपको अपने जीवन का बहुत बहुमूल्य समय देना होगा और काफी सब्र के साथ सारे परीक्षाओं को क्लियर करना होगा। तभी जाकर आप एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनने के रूप में सक्षम हो पाएगा।
- सबसे पहले 12th अच्छे marks से पास करे
- Entrance Exam Clear करें
- Admission ले किसी अच्छे college में
- Graduation पूरी करें
- Post Graduation पूरी करें उसी सब्जेक्ट में
- Ph.d की पढाई पूरी करें
- Agricultural Scientist के post के लिए apply करें
- Food Technology
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनने के लिए योग्यताएं (Eligibility For Agricultural Scientist)
एक अच्छा एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनने के लिए हमारे पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अत्यंत आवश्यक है; जैसे:-
- उम्मीदवार को 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- इसके बाद उम्मीदवार ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई एग्रीकल्चर विषय के साथ पूरी होनी चाहिए।
- 12th से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक उम्मीदवार 50% से ऊपर अंकों के साथ pass होने चाहिए।
- इसके उपरांत आपके पास एग्रीकल्चर साइंस मे पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।
- आपको इसके साथ साथ प्राकृतिक ज्ञान होना काफी आवश्यक है।
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनने के लिए प्रमुख कोर्स कौन-कौन से हैं?
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक के क्षेत्र में कदम रखने के लिए हमें उसके बारे में जानना अत्यंत आवश्यक है। अगर आप इस क्षेत्र में अपना कदम रखना चाहते हैं तो आप बैचलर, सर्टिफिकेट डिप्लोमा या मास्टर अनेक तरह के कोर्स कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार:-
- बीएससी इन एग्रीकल्चर
- एमएससी इन एग्रीकल्चर
- सर्टिफिकेट इन एग्रीकल्चर साइंस
- डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर
- बैचलर ऑफ साइंस इन एग्रीकल्चर
- मास्टर ऑफ फिलॉसफी इन एग्रीकल्चर
- डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन एग्रीकल्चर
- बैचलर ऑफ साइंस इन क्राप फिजियोलॉजी
- डिप्लोमा इन फूड प्रोसेसिंग
- एमबीए इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट…. इत्यादि।
- College Lecturer kaise bane
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक के प्रमुख विश्वविद्यालय (Top Best Agricultural Scientist College)
कुछ कृषि विश्वविद्यालय के नाम जहाँ से आप अपना पढाई कर सकते हैं साथ ही इसमें आपको बहुत कुछ फायदा मिलता है तभी तो ये बेस्ट colleges में से एक है:-
- कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर
- असम कृषि विश्वविद्यालय ,असम
- बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ,रांची (झारखंड)
- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ,नई दिल्ली
- केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इंफाल( मणिपुर)
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक Course करने के लिए कितनी Fees लगती है?
अगर आप एग्रीकल्चर साइंस से संबंधित कोर्स करना चाहते हैं तो इसमें आपको सालाना फीस लगभग 2 से ₹3 lakh तक लग सकती है। यह हर एक कॉलेज में अलग-अलग होती है। इसीलिए आप जिस भी कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं; यह उस पर निर्भर करता है कि उस कॉलेज की फीस कितनी होगी।
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक क्या काम करते हैं?
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) के कई काम होते हैं, जिसमें से कुछ मुख्य कार्य इस प्रकार है:-
- आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके ज्यादा से ज्यादा खाद पदार्थ उत्पन्न कराना इनका सबसे मुख्य कार्य है।
- मानव जाति के खाद पदार्थ से अपना जीवन यापन करते हैं; जैसे:- खेती, मछली, दूध इत्यादि इन चीजों के बारे में अध्ययन करते रहना उनका एक कार्य है, ताकि वह चीजों को और आसान तरीके से बनाने में सक्षम कर सके।
- इनके कार्यों की मदद से कृषि के कामों में काफी समय की बचत होती है और हमारा उत्पाद भी ज्यादा से ज्यादा होता है।
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक की सैलरी कितनी होती है (Agricultural Scientist Salary)
ऐसे तो हम या नहीं बता सकते हैं कि एग्रीकल्चर वैज्ञानिक की सैलरी कितनी होती है; क्योंकि एग्रीकल्चर वैज्ञानिक के अंदर अलग-अलग क्षेत्र होते हैं और उसमें अलग-अलग काम होते हैं। अगर पहले क्षेत्र यानी फूड साइंस की बात की जाए तो इसकी सैलरी 30000 से 50000 प्रतिमाह रुपए तक होती है। वही प्लांट साइंस की बात की जाए तो उनकी सैलरी 40000 से ₹55000 प्रति माह रुपए के बीच में होती है।
इसीलिए हम यह कह सकते हैं कि एग्रीकल्चर वैज्ञानिक की सैलरी आपके कार्यक्षेत्र पर निर्भर करती है।
फिर भी एक रिसर्च के अनुसार हम यह कह सकते हैं कि Agricultural Scientist की सालाना सैलरी ₹1000000 तक हो सकती है। यह आपके अनुभव के साथ साथ और बढ़ती जाती है; जो कि बढ़ते बढ़ते 34 35 लाख के करीब भी पहुंच सकती है।
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक के रूप में किस-किस क्षेत्र में कैरियर बना सकते हैं?
अगर आप एग्रीकल्चर वैज्ञानिक का कोर्स करने के विषय में सोच रहे हैं तो आपके मन में सबसे पहला प्रश्न यही होगा कि इसे करने के बाद हमें भविष्य में क्या-क्या कैरियर मिल सकता है या हम किस कैरियर को choose कर सकते हैं तो आपको बता दें कि एग्रीकल्चर वैज्ञानिक के रूप में आप चार प्रमुख क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं जो कि आज के समय में काफी डिमांडिंग कैरियर में से एक है;
जैसे:-
- Food साइंस
- Plant साइंस
- Animal साइंस
- Soil साइंस
- किसी भी Subject को याद कैसे करे
चारों क्षेत्र काफी अलग अलग है और इन चारों की डिमांड आज के समय में बहुत ज्यादा है और एक बेहतर कैरियर ऑप्शन में से एक है।
जैसे:- अगर आप फूड साइंस में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आप एग्रीकल्चर साइंटिस्ट के रूप में कार्य करिएगा। एग्रीकल्चर साइंटिस्ट को खाने की सामग्री की क्वालिटी चेक करना होता है।
वहीं दूसरी ओर अगर आप प्लांट साइंस के चित्र में कदम रखना चाहते हैं तो वहां आप एक रिश्ते वैज्ञानिक के रूप में कार्य कीजिएगा इसका कार्य पौधों की उपज बढ़ाने के लिए और पौधों को सूखे से बचाने के लिए कई सारे रिसर्च करना होता है और आज के समय में अच्छी पोषण के लिए आधुनिक तकनीक का काफी इस्तेमाल हो रहा है जिस कारण से यह बहुत ही डिमांडिंग कैरियर ऑप्शन में से एक है।
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनने के क्या क्या फायदे हैं?
एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनने की प्रमुख कुछ फायदे इस प्रकार है:-
- आपको प्राकृतिक संबंधित जानकारी प्राप्त होती है; जिससे आप अपने स्वास्थ्य का अच्छी तरह ध्यान रख पाते हैं और आसपास के वातावरण को भी स्वस्थ रख पाते हैं।
- इस क्षेत्र में आपको कभी भी income की कमी नहीं होती; क्योंकि यह बहुत ही डिमांडिंग कैरियर ऑप्शन में से एक है।
- आप आधुनिक तकनीकों के बारे में अच्छी तरह समझ पाते हैं।
- साइबर लॉ (Cyber Law) में करियर कैसे बनाये
Conclusion
आज के आर्टिकल में मैंने आपको एग्रीकल्चर वैज्ञानिक से संबंधित विषयों के बारे में बताया। इसमें मैंने आपको बताया कि एग्रीकल्चर वैज्ञानिक किसे कहते हैं? Agricultural Scientist kaise bane एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए ? एग्रीकल्चर वैज्ञानिक बनने के क्या क्या फायदे हैं ? (Benefits of Become a Agricultural Scientist in Hindi) इन तमाम चीजों के बारे में आज के आर्टिकल मे मैंने आपसे जिक्र किया है।
आशा है आपको यह आर्टिकल पढ़कर एग्रीकल्चर वैज्ञानिक से संबंधित अधिकतर जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको हमारा आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा और कुछ जानकारी प्राप्त हुई हो तो कृपया करके अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर कीजिएगा ताकि उन्हें भी यह बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हो सके और अगर आपके मन में इससे संबंधित अभी भी कोई प्रश्न हो आप हमें बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है आपका कमेंट हमारे लिए काफी जरूरी होता है।
धन्यवाद!