दोस्तों आज की आर्टिकल में हम आपको दिवाली पर निबंध सरल भाषा में कैसे लिखे (Essay on Diwali in Hindi) के बारे में बताएंगे यानी की Diwali par Nibandh kaise Likhe इसके बारे में हम आपको लिख कर बताएंगे ताकि आपको दिकत न हो और वो भी Essay On Diwali Point Wise In Hindi for class 1 से लेकर 12th तक स्टूडेंट के लिए बेस्ट होगा बस आपको ये आर्टिकल पूरा पढ़ना है।
हमारा देश एक त्योहारों का देश है हमारे देश में हर महीने अनेकों त्यौहार मनाया जाते हैं विश्व में सबसे अधिक विविधता हमारे देश में पाई जाती है इसीलिए आज हमारे देश में हर प्रकार के पर्व को मनाते हैं हमारा देश ताकत है संप्रभुता में एकता हैं।
हमारे देश के हर एक नागरिक सभी धर्म के त्योहार को एक साथ मिलकर मनाते हैं। हमारे देश में दीपावली पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार हमारे लिए हैं हमारे देश के हर एक नागरिक इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं।
दीपावली रोशनी का त्योहार है इस दिन अंधकार में रोशनी की जीत हुई थी और इस त्यौहार में लोग अपने घरों को दिया और मोमबत्तियां से बहुत अच्छे से सजाते हैं और अपने घरों को रोशन करते हैं इस दिन पूरा देश दीयों की रोशनी से जगमगा उठता है।
दिवाली पर निबंध सरल भाषा में – Essay on Diwali in Hindi
दीपावली हिंदुओं का पर्व है। दीपावली को हम भगवान श्री राम के वनवास खत्म होने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाते हैं। दीपावली घर की संपन्नता के रूप में भी मनाई जाती है इस दिन हम लोग धन की देवी लक्ष्मी जी और गणेश भगवान का पूजा करते हैं।
दीपावली पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है हर साल यह त्यौहार अक्टूबर या नवंबर महीने में मनाया जाता है। हमारे देश के हर लोग इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इस त्यौहार में लोग नए नए कपड़े नए नए मिठाईयां खाते हैं और लोगों के साथ खुशी के पल बिताते हैं.
दीपावली पर्व को हम खुशियों का पर्व भी कहते हैं इस त्यौहार में हर सरकारी दफ्तर स्कूल कॉलेज सब कुछ बंद रहता है दीपावली पर्व में सभी को छुट्टियां प्राप्त होती है ताकि वह इस पर्व का अपने परिवार और अपने सगे संबंधियों के साथ मना सकें।
दीपावली के समय पूरे बाजार को एक दुल्हन की तरह सजाया जाता है और हम अपने घर को भी बहुत अच्छी तरीके से सजाते हैं दीपावली पर्व में हम पटाखे जलाते हैं और बच्चे इस पर्व के लिए हर साल उत्साहित रहते हैं।
इस पर्व को हर धर्म के लोग बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाते हैं क्योंकि इस पर्व का उद्देश्य है खुशियां बांटना और सभी धर्म के लोग इस पर्व को खुशियां बांटने के पर्व के तौर पर मनाते हैं।
दीपावली के दिन में विभिन्न प्रकार के भोजन बनाए जाते हैं इस दिन लोग कई तरह की मिठाइयां खाते हैं और लोगों के घरों में भी मिठाइयां बांटते है। मिठाइयों को खुशियों के रूप में माना गया है हम लोगों के घर में मिठाइयां बांटकर उन्हें अपनी खुशियों में शामिल करते हैं। दीपावली में लोग अपने पड़ोसियों और अपने रिश्तेदारों को मिठाइयों के साथ-साथ गिफ्ट भी देते हैं।
दीपावली के दिन बंगाल में काली मां की भी पूजा की जाती है और इसे बंगाल में काली पूजा के रूप में मनाया जाता है। दीपावली हमारे देश का हर एक शहर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पूरे शहर को सजाया जाता है और इस त्यौहार में पूरे शहर को बहुत अच्छे तरीके से साफ किया जाता है सभी लोग अपने घरों की बहुत अच्छी तरीके से साफ सफाई करते हैं।
दीपावली में लड़कियां घर में घरौंदा बनाती हैं और उनकी पूजा करती है। इस दिन सारी लड़कियां घर में एक छोटा सा घरौंदा बनाती है जिसमें वह भगवान गणेश जी और धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं। दीपावली को धन की संपन्नता और घर की खुशियां की कामना करने के लिए मनाया जाता है।
Most Read: कंप्यूटर पर निबंध सरल भाषा में – Essay on Computer in Hindi
दीपावली क्यों मनाई जाती है (Why is Deepawali Celebrated in Hindi)
भगवान श्री राम अपने पिता के आज्ञा का पालन करने हेतु अपने राज्य शासन छोड़कर 14 वर्ष के लिए वनवास चले गए थे। जब वह वनवास जा रहे थे तब उनके राज्य के लोग बहुत ही दुखी थे। 14 वर्ष बाद जब श्री राम वनवास पूर्ण करके अयोध्या लौटे तो वहां के लोगों ने उनके आने की खुशी में जिया को दिनों से सजा दिया था।
श्री राम अयोध्या की रोशनी थे जब से वह चले गए तो पूरा अयोध्या अंधकार में था फिर जब वह वापस लौटे तो पूरे अयोध्या में रोशनी छा गई इसलिए इस पर्व का रोशनी का पर्व भी कहा जाता है इस दिन सभी लोग अपने घर में दिए जलाते हैं और घर को दीयों से रोशन करते हैं सभी लोग इस दिन श्री राम के वनवास पूर्ण करके अयोध्या लौटने की खुशी मनाते हैं।
इसीलिए Diwali को रोशनी और खुशियों का त्योहार कहा गया है इस दिन सभी लोग अपने सारे बैर भूल कर अपने सगे संबंधियों से मिलते हैं और उन्हें मिठाइयां और उपहार देते हैं।
हमारे देश के विभिन्न विभिन्न इलाकों में दीपावली को विभिन्न तरीके से मनाया जाता है जैसे कि बंगाल में दीपावली को काली पूजा के रूप में मनाया जाता है काली पूजा बंगाल की सबसे महत्वपूर्ण पूजा है इस दिन मां काली की पूजा की जाती है। इस दिन मां काली ने पूरे संसार को राक्षसों के अत्याचार से बचाया था।
दिवाली को बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार माना गया है इस दिन हम अपने सारी बुरी आदतों को छोड़ कर संसार के लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाएं और साथ ही साथ अपने लोगों को खुशियां बांटे यही दीपावली त्यौहार मनाने का मुख्य उद्देश्य है।
Most Read: सीईओ (CEO) क्या है कैसे बने पूरी जानकारी
हिंदू धर्म में यह माना गया है कि दीपावली के दिन भगवान विष्णु ने माता लक्ष्मी को राजा बाली के जेल से मुक्त कराया था इसीलिए इस दिन सारे लोग अपने घर में भगवान श्री गणेश और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
हिंदू धर्म में यह भी माना गया है कि इस दिन श्री कृष्ण जी ने राक्षस नरकासुर का वध किया था और संसार को उसका अत्याचार से मुक्त कराया था।
जैन धर्म में यह पर्व बहुत ही विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन जैन धर्म के संस्थापक ने मोक्ष प्राप्त किया था। इसीलिए जैन धर्म के लोग इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं।
Diwali त्यौहार को हम समृद्धि के त्यौहार के रुप में मनाते हैं। दीपावली खरीफ फसल के समय मनाई जाती है और इस पर्व को किसान बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं यह माना जाता है कि इस त्यौहार के साथ भगवान उनकी जिंदगी में समृद्धि और खुशियां लाते हैं इसीलिए हर कोई इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाता है।
दीपावली त्यौहार को व्यवसाई अपने नए साल के रूप में भी मनाते हैं इस दिन सारे व्यापारी लोग अपने पुराने बही खातों को नए बही खातों में बदलते हैं। इस दिन व्यापारी अपने नए साल की शुरुआत करते हैं इसीलिए यह पर्व व्यापारियों के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण रखता है।
Most Read: इंटरनेट पर निबंध सरल भाषा में (Essay On Internet In Hindi)
दीपावली कैसे मनाई जाती है (How is Diwali celebrated in Hindi)
Diwali त्यौहार में सभी लोग अपने घरों के बहुत अच्छे तरीके से साफ सफाई करते हैं और अपने घरों को रंग-बिरंगे लाइट से सजाते हैं दीपावली एक खुशियों का और संप्रभुता का त्यौहार है।
इस त्यौहार में व्यापारी पूरे बाजार को दुल्हन की तरह सजाते है। हर एक दुकानदार 1 सप्ताह पहले ही अपने दुकानों की साफ सफाई करना शुरू कर देते हैं और दुकानों को साफ सफाई करने के बाद उनको नए रंग से रंगा जाता है उसके बाद दुकानों को बहुत अच्छे तरीके से सजाया जाता है।
दीपावली के दिन दुकानों में लक्ष्मी पूजन की जाती है इस दिन दुकानदार अपने सफलता को बढ़ाने और व्यवसाय को बढ़ाने के लिए लक्ष्मी मां की पूजा करते हैं।
Diwali में हर लड़कियां एक छोटा सा घरौंदा बनाती है। लड़कियां उस घर में लक्ष्मी मां की पूजा करते हैं। दीपावली में घर में अनेक प्रकार के व्यंजन जैसे कि मिठाईयां पूरी खीर और भी कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं बच्चे इस तरह के व्यंजन का आनंद उठाते हैं।
दीपावली में घर को दीयों के रोशनी से जगमग आ जाता है घर के हर एक कोने में दीए जलाए जाते हैं पूरे शहर को दिए से से सजाया जाता है।
इस दिन सभी लोग अपने रिश्तेदारों से मिलते हैं और उन्हें मिठाइयां और गिफ्ट देते हैं। बच्चे और बड़े लोग इस दिन पटाखे जलाते हैं और पटाखे जलाकर दीपावली पर्व को मनाया जाता है।
दीपावली 5 दिन का त्यौहार है पहले दिन को हम लोग धनतेरस के रूप में मनाते हैं इस दिन हर कोई अपने लिए कुछ नया सामान खरीदते हैं इस दिन नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है।
छोटी दीवाली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को नरका चतुर्दशी भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इस दिन घर में एक गोबर के दीए जलाए जाते हैं।
तीसरे दिन दीपावली के रूप में मनाया जाता है इस दिन घरों को दीयों से सजाया जाता है लोग कई प्रकार के मिठाइयों को खाते हैं और अपने रिश्तेदारों से मिलते हैं और उन्हें मिठाइयां और उपहार देते हैं।
चौथे दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाया था और लोगों को भगवान इंद्र के क्रोध से बचाया था उसी दिन से गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाने लगे दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।
पांचवें दिन एवं द्वितीय व भाई दूज के तौर पर मनाया जाता है इस दिन बहनें अपने भाइयों की रक्षा की कामना करता है।
Conclusion
तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको ये आर्टिकल पढ़के बहुत अच्छा लगा होगा और आपको काफी जाएदा हेल्प फूल हुआ होगा आपके स्कूल के होम वर्क में की दिवाली पर निबंध सरल भाषा में कैसे लिखे (Essay on Diwali in Hindi) और Diwali par nibandh 1600 words point wise बहुत आसानी तरीके से बताया है जिससे class 1 से लेकर 12th तक स्टूडेंट के लिए helpful हुआ होगा।
अगर आपको ये आर्टिकल पढ़कर बहुत अच्छा ला हो तो आपने अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।