बहुत से छोटे भाइयों को निबंध लिखने में दिकत होती है अगर आपको होती तो ये आर्टिकल आपके लिए है इस आर्टिकल में रक्षाबंधन पर निबंध आसान भाषा में लिखने किसी करेंगे (Essay On Raksha Bandhan In Hindi) ताकि Raksha Bandhan par Nibandh Likhne में परेशानी न हो और ये Essay On Raksha Bandhan In Hindi for class 1 से लेकर 12th तक स्टूडेंट के लिए बेस्ट होगा बस आपको ये आर्टिकल पूरा पढ़ना है।
हमारा देश एक त्योहारों का देश है विश्व में सबसे ज्यादा त्यौहार भारत में मनाया जाता है। हमारे देश में हर महीने कोई ना कोई एक त्यौहार मनाया जाता है। मनाने का एक ही उद्देश्य है कि हम अपने जीवन में खुशियां लाएं और सारी मुश्किलों को भूल कर अपनी जिंदगी का नया शुरुआत करें। देश में भाई बहन कृतिका भी एक त्यौहार मनाया जाता है जिसे हम रक्षाबंधन कहते हैं।

रक्षाबंधन हमारे देश के प्रमुख त्यौहार में से एक है यह त्यौहार को हमारे देश का हर एक धर्म के लोग मनाते हैं। इस दुनिया में सबसे अच्छा रिश्ता भाई बहन का रिश्ता है भाई बहन हमेशा मुसीबत में हमारे साथ रहते हैं वह हमें जिंदगी जीने का एक नया तरीका सिखाते हैं। भाई-बहन के इस रिश्ते को और सम्मान देने के लिए हमारे देश में एक त्यौहार मनाया जाता है जिसे हम रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) कहते हैं।
रक्षाबंधन पर निबंध आसान भाषा में | Essay On Raksha Bandhan In Hindi
रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन का त्यौहार है इसमें भाई अपनी बहन की जीवन भर रक्षा करने का शपथ लेता है। रक्षाबंधन का त्यौहार वैसे तो हिंदू धर्म का त्यौहार है पर आज यह त्यौहार हर धर्म के लोग मनाते हैं क्योंकि इस त्यौहार का मुख्य उद्देश्य भाई बहन के रिश्ते का सम्मान करना और भाई को अपनी बहन को उसकी रक्षा का और हमेशा उसका साथ देने का वचन देते हैं।
रक्षाबंधन के त्यौहार को भाई बहन के प्यार के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। रक्षाबंधन में बहन अपने भाई के कलाई में राखी बांधती है और उसे मिठाई खिलाती है। भाई अपनी बहन को वचन देता है कि वह जिंदगी भर उसकी रक्षा करेगा और हमेशा उसका साथ देगा और साथ ही साथ उसे उपहार देता है। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के प्यार को दर्शाता है।
रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं (Mythology of Rakshabandhan)
रक्षाबंधन को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई के कलाई में एक रक्षा सूत्र बांधती है और उससे यह वचन लेती है कि भाई हमेशा उसकी रक्षा करेगा। हमारे वेदों में रक्षाबंधन के कई पौराणिक कथाएं मशहूर हैं।
सबसे मशहूर पौराणिक कथा है श्री कृष्ण और द्रौपदी की है। भगवान श्री कृष्ण के कलाई से रक्त बह रहा था तब द्रौपदी ने अपनी आंचल का एक टुकड़ा फाड़कर भगवान श्री कृष्ण के कलाई में बाँधा। भगवान श्री कृष्ण ने उस आंचल के टुकड़े को राखी के रूप में स्वीकार किया और उन्होंने वचन लिया कि वह द्रौपदी की रक्षा हमेशा करेंगे।
भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा उसके जीवन के सबसे कठिन समय में की। जब हस्तिनापुर में कौरवों ने भरी सभा में द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था तब श्री कृष्ण ने ही उनकी रक्षा की। इसी दिन के प्रतीक में रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के रिश्ते के रूप में मनाया जाने लगा।
दूसरी सबसे प्रसिद्ध पुरानी कथा है इसमें देवताओं और राक्षसों के बीच में युद्ध की शुरुआत हो गई थी। भगवान इंद्र देव इस युद्ध में हार गए थे और अपना राजपाट गवाँ दिया थ।
अपना राज और शासन वापस पाने के लिए देवराज इंद्र देवों के गुरु बृहस्पति के पास गए और उनसे मदद मांगी। देव गुरु बृहस्पति ने सावन महीने में पूर्णिमा के दिन में एक पूजा अर्चना की जिसमें उन्होंने “येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिवध्नामि रक्षे मा चल मा चलः।”
इस मंत्र का उच्चारण करके पूजा का समापन किया और एक रक्षा सूत्र दिया यह रक्षा सूत्र भगवान इंद्र की बहन इंदिरानी ने उन्हें बाँधा। उसके बाद भगवान इंद्र असुरों से युद्ध करने गए और उस युद्ध में भगवान इंद्र को विजय प्राप्त हुई पर उन्हें अपना राजपाट वापस मिल गया।
इस दिन के प्रतीक में बहन अपने भाइयों को एक रक्षा सूत्र बनती है जिससे की बहन यह कामना करते उनके भाइयों की रक्षा भगवान हमेशा करें।
रक्षाबंधन कब मनाया जाता है? (When is Raksha bandhan celebrated?)
रक्षाबंधन हमारे सबसे पवित्र महीने सावन के महीने में मनाया जाता है। सावन महीना का पूर्णिमा में रक्षाबंधन को मनाया जाता है। रक्षाबंधन को राखी पूर्णिमा भी कहा जाता है क्योंकि यह पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और इसमें बहन अपने भाई को राखी बांधती है।
रक्षाबंधन का महत्व (Importance of Raksha bandhan)
रक्षाबंधन हमारे त्यौहार में सबसे प्रमुख त्यौहार है और इस त्यौहार को हर धर्म के लोग बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. क्योंकि यह त्यौहार किसी एक धर्म पर आधारित नहीं है। इस त्योहार में भाई बहन के प्यार को प्रतीक माना जाता है।
हर धर्म में भाई बहन सबसे पवित्र रिश्ता होता है। इसीलिए हर धर्म के लोग इस त्यौहार को बहुत ही उल्लास के साथ मनाते हैं।
रक्षाबंधन दो शब्दों से मिलकर बना है “रक्षा” और “बंधन”
इसका मतलब यह होता है की बहन जो हमारी कलाई में राखी बांधती है उसे हम रक्षा सूत्र कहते है इस सूत्र को बांधकर बहन भगवान से यह कामना करती कि भगवान हमेशा उनके भाइयों की रक्षा करें और भाई यह वचन देते हैं कि वह हमेशा अपनी बहन की रक्षा करेंगे और हमेशा उनका साथ देंगे।
रक्षाबंधन का महत्व एक और इतिहास की कहानी से हम समझ सकते हैं। की जब राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की रानी कर्णावती ने यह देखा कि उनके सैनिक बहादुर शाह कि सैन्य बल से नहीं सकेंगे और वह हार जाएंगे तब उन्होंने मुगल शासक हुमायूं को एक पत्र और एक राखी भेजा मुगल शासक हुमायूं ने उस राशि का मान रखते हुए चित्तौड़ की रक्षा के लिए चले गए और उन्होंने रानी कर्णावती की रक्षा बहादुर शाह जफर की।
यह दर्शाता है कि राखी सिर्फ हिंदुओं का त्यौहार नहीं है यह हर भाई बहन का त्यौहार है चाहे वह किसी भी धर्म से हो।
रक्षाबंधन के दिन क्या होता है?
रक्षाबंधन का त्यौहार हमारे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बहने इस दिन का इंतजार पूरे साल करती हैं और इस त्यौहार की तैयारी कई दिनों पहले से शुरु कर देती हैं। बहने बाजार जाती हैं और भाइयों के लिए अच्छी-अच्छी राखी खरीद कर लाती हैं।
रक्षाबंधन के दिन पूरे घरवाले जल्दी उठ जाते हैं और रक्षाबंधन की तैयारी शुरू कर देते हैं। बहन जल्दी उठकर तैयार हो जाती है औरत राखी बांधने तक उपवास रखती है। उसके बाद बहन राखी की थाली तैयार करती है जिसमें चंदन दीपक रोड़ी राखी और मिठाई होती है।
भाई लोग भी जल्दी से नहा कर तैयार हो जाते हैं और बहन से राखी बंधवाने के लिए बैठ जाते हैं। बहन सबसे पहले राखी की थाली से भाइयों की आरती उतारती है फिर उनको चंदन का तिलक लगाती है। भाई अपना दाहिना हाथ बहन के तरफ आगे बढ़ाता है और बहन उस दाहिने हाथ में राखी बांधती है।
राखी बांधने के बाद बहन भाई को मिठाई खिलाती है और भाई बहन को राखी में एक उपहार देता है। बड़ी बहन ने अपने छोटे भाइयों को उपहार भी देती है।
रक्षाबंधन कहां मनाया जाता है (Where is Raksha bandhan celebrated)
रक्षाबंधन मुख्य तौर पर भारत और नेपाल में मनाया जाता है। आज यह पर्व पूरे विश्व में मनाया जाता है। क्योंकि आज पूरे विश्व में भारतीय बसें हैं और जहां भी भारतीय लोग बसे हैं और हर एक भारतीय इस त्योहार को मनाते हैं।
विद्यालय में रक्षाबंधन मनाया जाता है हमारे देश की विद्यालयों में रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है इस दिन विद्यालय के छात्राएं अपने विद्यालय के छात्रों को राखी बांधती है।
रक्षाबंधन में सरकारी संस्थानों में छुट्टी भी रहती है। सरकार रक्षा बंधन के उपलक्ष में एक विशेष डाक का इंतजाम करती है। जो बहने इस दिन अपने भाई को राखी नहीं बांध सकती हैं या उनके भाई बहुत दूर रहते हैं। वे अपनी राखी को कुरयर के माध्यम से अपने भाइयों तक पहुंचा सकती हैं। यह सेवा विदेश तक की जाते हैं।
Conclusion
रक्षाबंधन भाई बहन का त्यौहार है इस त्यौहार को भाई बहन के प्यार के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। इस त्यौहार से हमें यह देखना चाहिए कि हमें अपने बहन की रक्षा और उनका साथ हमेशा देना चाहिए। हमें हर एक लड़की की इज्जत करनी चाहिए। रक्षाबंधन को हर एक धर्म के लोग बहुत ही हर्ष उल्लास से मनाते हैं क्योंकि यह त्यौहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है।
तो दोस्तों मैंने आपको इस आर्टिकल में बताया है की रक्षाबंधन पर निबंध आसान भाषा में कैसे लिखे (Essay On Raksha Bandhan In Hindi) ताकि Raksha Bandhan par Nibandh Likhne में परेशानी न हो और ये Essay On Raksha Bandhan In Hindi for class 1 से लेकर 12th तक स्टूडेंट के लिए खेर आपको आर्टिकल कैसा लगा हमें आप कमेंट सेक्शन में जरूर बताये.