दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हम आपको गणतंत्र दिवस पर निबंध सरल भाषा में – Essay on Republic Day in Hindi के बारे में बताएंगे यानी की Republic Day par Nibandh kaise Likhe इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे यानी की आपको Republic Day par 1200 words का essay मिलेगा इसलिए ये आर्टिकल पूरा धेयान से पूरा पढ़ना है। आपके लिए हेलफुल साबित होगी।
गणतंत्र दिवस हमारे देश का राष्ट्रीय त्योहार है। 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है गणतंत्र दिवस हम अपने देश के संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। आज ही के दिन विश्व का सबसे बड़ा संविधान लिखा गया और यह आज के समय में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की आत्म गौरव है। गणतंत्र दिवस को हमारे देश के आत्म गौरव और सम्मान से जोड़ा जाता है।
Republic Day को हमारे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में झंडा फहराया जाता है। हमारा देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है इस संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे। किसी भी देश के लिए संविधान उसके आत्मा होती है जो कि उस देश के नागरिक को उसका अधिकार और हक दिलाती है।
हमारे देश में हमारे संविधान को देश की आत्मा मानी जाती है क्योंकि इस संविधान के जरिए हमारे देश के हर एक नागरिक को एक समान अधिकार प्राप्त हैं और इसी संविधान की पूजा करने के लिए हम हर वर्ष 26 जनवरी को Republic Day मनाते हैं।
गणतंत्र दिवस पर निबंध सरल भाषा में – Essay on Republic Day in Hindi
गणतंत्र दिवस में हमारे देश की राजधानी नई दिल्ली राजपथ में भव्य परेड का आयोजन किया जाता है इस दिन विजय मार्ग से लेकर इंडिया गेट तक हमारे देश के तीनों सेना थल सेना वायु सेना और जल सेना अपने पराक्रम का प्रदर्शन करते हैं। तथा हमारे देश में नए हथियार और नए-नए टेक्नोलॉजीयों का प्रदर्शन किया जाता है
इस दिन इस परेड में बहुत सारी झांकियां निकाली जाती है इस परेड में हर एक राज्य के लोग हिस्सा लेते हैं और अपने परंपरा और अस्तित्व की झांकी निकालते हैं।
26 जनवरी के दिन पूरे दिल्ली को बहुत ही अच्छे तरीके से सजाया जाता है इस दिन की परेड की तैयारी महीनों पहले से ही शुरू हो जाती है। इस परेड में सैनिक अपने अद्भुत पराक्रम और देश के प्रति प्रेम को बहुत ही बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करते हैं।
Most Read: M.Des Course क्या है M.Des कैसे करे
गणतंत्र दिवस का इतिहास (History of Republic Day In Hindi)
15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ आजादी के बाद संविधान सभा का गठन हुआ 9 दिसंबर 1947 से संविधान सभा ने अपना कार्य करना शुरू कर दिया संविधान सभा में हमारे देश के प्रमुख नेता और निर्वाचित सदस्यों को चुना गया।
संविधान सभा में संविधान के निर्माण के लिए 22 समितियों का गठन हुआ इनमें से सबसे प्रमुख तिथि ड्राफ्टिंग कमिटी इस कमेटी का अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी कर रहे थे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को हमारे संविधान का पिता भी कहा जाता है।
इस संविधान सभा में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जवाहरलाल नेहरु सरदार वल्लभभाई पटेल मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे महान नेता और समाज कल्याणकारी थे जिन्होंने इस संविधान को निर्मित किया। हमारे संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन लगा ड्राफ्टिंग कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद जो कि हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति भी थे।
उन्हें संविधान सौंप दिया। संविधान सभा ने संविधान के निर्माण के लिए 114 दिन की बैठक की 114 दिन की बैठक के बाद हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ विश्व का सबसे बड़ा संविधान भारत का संविधान है और विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है भारत है और हमारे देश में लोकतंत्र की सफलता का राज हमारे देश का संविधान है।
भारत के स्वतंत्र गणराज्य बनाने और देश में कानून राज्य स्थापित करने के लिए संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाए गए संविधान को अपनाया और 26 जनवरी 1950 में इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली तथा भारत के संविधान के रूप में लागू किया।
26 जनवरी तारीख को संविधान लागू करने के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यह दिन हमारे देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सन 1929 में दिसंबर महीने में जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन चल रहा था उसी वक्त पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक प्रस्ताव पारित किया।
जिसमें उन्होंने कहा था अगर अंग्रेज सरकार 26 जनवरी 1930 तक हमारे देश को आजाद नहीं करती है तो हम भारत ब्रिटिश साम्राज्य में ही खुद एक स्वायत्त इकाई बंद करो करेंगे और उसी दिन भारत के पूर्ण स्वतंत्रता की निश्चय की घोषणा की।
1947 तक 26 जनवरी को आजादी के तौर पर मनाया जाता था इसीलिए यह दिन हमारे लिए बहुत ही खास है और इसलिए इस दिन को संविधान लागू करने के लिए चुना गया।
Most Read: Rainbow Meaning in Hindi – रेनबो का अर्थ क्या होता है
गणतंत्र दिवस का समारोह
26 जनवरी को हमारे देश के राष्ट्रपति के द्वारा राज्य पथ में हमारे देश का झंडा तिरंगा को फहराया जाता है और इस दिन इस जगह बहुत ही बड़े और भव्य परेड का आयोजन किया जाता है इस परेड में हमारे देश के तीनों सेनाएं हिस्सा लेती है और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करती है.
इस परेड में देश के सभी राज्य हिस्सा लेते हैं और अपने संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं। इसमें बहुत सारी झांकियों का प्रदर्शन किया जाता है।
गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ की परेड में हिस्सा लेना एक बहुत ही गर्व वाली बात होती है इस परेड की तैयारी बहुत से स्कूल में कराई जाती है इस दिन हमारे देश के राष्ट्रपति बहुत से सैनिक को विभिन्न विभिन्न सम्मान से सम्मानित करते हैं। इस परेड में हमारे देश के राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्र भी हिस्सा लेते हैं।
हर साल Republic Day पर एक मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया जाता है। इस परेड में हमारी सेना अपनी शक्ति प्रदर्शन करती है तथा हमारे देश के संस्कृति का प्रदर्शन विभिन्न राज्य की झांकियां द्वारा किया जाता है।
Republic Day के दिन एक सरकारी अवकाश पूरे देश में रहता है इस दिन सरकारी तथा प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में झंडा फहराया जाता है तथा परेड आयोजन किया जाता है गणतंत्र दिवस के दिन हर विद्यालय में तथा शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इन कार्यक्रमों में संगीत नृत्य जैसे कंपटीशन का आयोजन होता है।
गणतंत्र दिवस की तैयारी स्कूल में 1 सप्ताह से पहले ही शुरू हो जाती है गणतंत्र दिवस के लिए बच्चे एक महीने पहले से ही परेड की प्रैक्टिस करने लगते हैं।
गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए पूरे स्कूल को साफ किया जाता है तथा स्कूल को अच्छे तरीके से सजाया जाता है स्कूल में झंडा तथा रंगोली बनाई जाती है और स्कूल की गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में जिले के किसी प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप पर बुलाया जाता है।
Most Read: Swachh Bharat Abhiyan Essay In Hindi – स्वच्छ भारत अभियान पर हिंदी निबंध
जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारी बहुत जोरों शोरों से होती है। प्रशासनिक अधिकारी 1 सप्ताह पहले से ही जिले की साफ सफाई अच्छे तरीके से शुरू करने लगते हैं और जिले के एक सामूहिक मैदान पर जिले के पुलिस सफाई और स्कूलों के छात्र परेड प्रैक्टिस करते हैं और गणतंत्र दिवस के दिन जिले के कलेक्टर द्वारा झंडा फहराया जाता है.
इस दिन उस सामूहिक मैदान में परेड प्रदर्शन किया जाता तथा स्कूलों तथा अन्य संस्थाओं द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाता है इन झांकियों में सामाजिक कुरीतियों और समाज में क्या क्या बदलाव आ रहे हैं उनको प्रदर्शित किया जाता है।
झांकियों में सामाजिक समस्याओं को लोगों के सामने पेश किया जाता है ताकि लोग इन झांकियों से प्रेरित हो और समाज से इन समस्याओं को दूर करें। गणतंत्र दिवस में सबसे बेहतरीन झांकी को पुरस्कृत किया जाता है।
तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको गणतंत्र दिवस पर निबंध सरल भाषा में – Essay on Republic Day in Hindi कैसे लिखे आपको ये प्रॉब्लम दूर हो गया होगा क्यूंकि मैंने Republic Day par Nibandh kaise Likhe इसके बारे में पूरी जानकारी दिया है अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करना।